Dec 26, 2023, 07:29 PM IST

पूर्णिमा पर आज रात दिखेगा साल का आखिरी पूर्ण चंद्रमा, जानें महत्व 

Abhay Sharma

हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 26 दिसंबर 2023 को इस साल की आखिरी पूर्णिमा मनाया जा रहा है, जिसका समापन  27 दिसंबर को सुबह 6.02 बजे है. 

इसे साल का सबसे लंबा और आखिरी पूर्णिमा भी कहा जा रहा है. बता दें कि आज रात इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्रमा भी निकल रहा है.  यह एक खगोलीय घटना है और इसकी वजह से आज चंद्रमा 99.5 फीसदी दिखाई देगा. 

इसे कोल्ड मून भी कहा जाता है,  आज ही नहीं, चंद्रमा कल यानी 27 दिसंबर 2023 को भी अधिक चमकदार दिखाई देगा. बता दें कि आज चंद्रमा जेमिनी नक्षत्र की दिशा में निकलेगा. 

बता दें कि कोल्ड मून पूर्व की दिशा में उगेगा औऱ इसको आसमान साफ रहने पर आप कहीं से भी देख सकते हैं.  इसे लॉन्ग नाइट मून के रूप में भी जाना जाता है.  

 पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्णत्व की स्थिति में होता है और शास्त्रों में मार्गशीर्ष पूर्णिमा मोक्षदायिनी पूर्णिमा कहलाती है. 

 मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले दान से अन्य पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक पुण्य मिलता है. 

 शास्त्रों के अनुसार इस तिथि को चन्द्रमा सम्पूर्ण होता है और सूर्य और चन्द्रमा समसप्तक होते हैं. वहीं इस शुभ तिथि पर जल और वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है.