Mar 20, 2024, 09:54 PM IST

पांडवों के साथ नहीं, बल्कि इन 5 किरदारों के साथ हुआ था सबसे बड़ा अन्याय

Smita Mugdha

महाभारत में द्रौपदी और पांडवों के साथ कौरवों ने बहुत अन्याय किया था और उनका राजपाट छीन लिया था.

पांडवों के साथ हुए अन्याय की काफी चर्चा होती है,  लेकिन कुछ किरदार ऐसे भी थे जिनके साथ भी बहुत नाइंसाफी हुई थी. 

द्रौपदी के साथ कई अर्थों में अन्याय हुआ था और उसमें एक साथ 5 पति का होना भी शामिल है. 

द्रौपदी को अर्जुन से सबसे अधिक प्यार था, लेकिन कुंती के मुंह से निकले वचन की वजह से उसे सभी पांडव भाइयों की पत्नी बनना पड़ा. 

इसी तरह से कुंती के साथ भी अन्याय हुआ था और उन्हें अपने सबसे बड़े पुत्र कर्ण के लालन-पालन का मौका नहीं मिला था. 

कर्ण के साथ भी अन्याय हुआ था, क्योंकि क्षत्रिय होने के बाद भी उसे आजीवन सुतपुत्र होने की वजह से अपमान झेलना पड़ा था. 

गांधारी के साथ भी अन्याय हुआ था, क्योंकि उसकी शादी नेत्रहीन धृतराष्ट्र से राजसी समझौते के तहत हुई थी. 

शकुनि भी गांधार का युवराज था, लेकिन धृतराष्ट्र की वजह से उसे अपना राज छोड़ना पड़ा और अपमान की याद दिलाने के लिए उसकी एक टांग तोड़ दी गई थी. 

महाभारत की पूरी कथा ही घात-प्रतिघात, महत्वाकांक्षा और अन्याय पर न्याय की जीत की कहानी है.