Apr 13, 2024, 10:12 AM IST

द्रौपदी के अलावा इन औरतों पर भी दुर्योधन की थी बुरी नजर

Smita Mugdha

दुर्योधन की द्रौपदी पर बुरी नजर थी और उसने मौका पाकर चीर हरण किया था. 

स्वभाव से खल चरित्र दुर्योधन ने अपने जीवन में आई स्त्रियों का कभी भी सम्मान नहीं किया था. 

द्रौपदी के अलावा उसकी कई और महिलाओं पर भी बुरी नजर रहती थी. आइए जानते हैं उनके बारे में. 

दुर्योधन का विवाह भानुमति से हुआ था, लेकिन विवाह से पहले उसने भानुमति का भी हरण किया था. 

भानुमति ने स्वयंवर में दुर्योधन का वरण नहीं किया था, तो उसने कर्ण की मदद से उसका अपहरण कर लिया. 

इसी तरह से दुर्योधन अपने महल में जीते हुए राज्यों की महिलाओं का हरण करके उन्हें रख लेता था.

एक मान्यता यह भी है कि दुर्योधन की बुरी नजर गंधर्वों के राजा चित्रसेन की पुत्रियों और पर भी थी. 

हालांकि, चित्रसेन ने युद्ध में दुर्योधन को परास्त कर दिया था और तब युधिष्ठिर और अर्जुन ने सहायता की थी. 

दुर्योधन के चरित्र में कई बुराइयां थीं और उनमें महिलाओं का सम्मान नहीं करना भी शामिल था.