Aug 30, 2024, 12:10 PM IST

महाभारत में कर्ण के कितने बच्चे थे, जानें नाम  

Anamika Mishra

कर्ण महाभारत के एक मुख्य पात्र और महान योद्धा थे.

महाभारत ग्रंथ में कर्ण के बारे में पूरी बातें लिखी हुई हैं, जिसमें कर्ण के 10 पुत्रों का जिक्र भी है.  

कर्ण के 10 पुत्रों का नाम वृषसेन, चित्रसेन, सत्यसेन, सुदामा, सुषेण, शत्रुंजय, द्विपाता, वनसेन, प्रसेन, और वृषकेतु थे.  

वृषकेतु कर्ण का सबसे छोटा पुत्र था. महाभारत युद्ध खत्म होने के बाद वृषकेतु ही कर्ण का एकमात्र जीवित पुत्र बचा था. 

वृषकेतु कर्ण का सबसे छोटा पुत्र था. महाभारत युद्ध खत्म होने के बाद वृषकेतु ही कर्ण का एकमात्र जीवित पुत्र बचा था. 

कर्ण का पहला विवाह 32 वर्ष की उम्र में वृषाली से हुआ, वहीं उनका दूसरा विवाह सुप्रिया से हुआ था. 

कर्ण के चार पुत्रों को महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन ने मारा था जो सुदामा, वृषसेन, शत्रुंजय और द्विपाता थे.  

इनमें से तीन पुत्रों को नकुल ने मारा था जो चित्रसेन, सुषेण और सत्यसेन थे.

वहीं, वनसेन का वध भीम और प्रसेन का वध सात्यकि ने किया था.