Jul 27, 2024, 05:58 PM IST

दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से किस चीज की मांगी थी मदद?

Abhay Sharma

महाभारत काल में जब यह तय हो गया कि पांडव और कौरवों  के बीच युद्ध होगा तो अर्जुन और दुर्योधन श्रीकृष्ण से मदद मांगने पहुंचे.  

श्रीकृष्ण ने दुर्योधन और अर्जुन से कहा कि मेरे पास तुम दोनों के लिए दो विकल्प हैं. श्रीकृष्ण ने कहा एक तरफ मैं रहूंगा और दूसरी तरफ मेरी पूरी नारायणी सेना. 

इसलिए यह तुम दोनों ही तय करो कि किसे क्या चाहिए? लेकिन इसका निर्णय इस बात को ध्यान में रखते हुए लेना कि मैं युद्ध में शस्त्र नहीं उठाउंगा. 

इसपर अर्जुन ने कहा कि मुझे तो आपका साथ चाहिए और ये सुनते ही दुर्योधन प्रसन्न हो गया. क्योंकि  दुर्योधन को नारायणी सेना चाहिए थी. 

ऐसे में दुर्योधन को मदद में भगवान कृष्ण ने अपनी नारायणी सेना दे दी, जो कि बहुत ही घातक सेना मानी जाती थी. 

इस तरह श्रीकृष्ण ने दोनों की इच्छा अनुसार मदद करने के लिए सहमति दे दी. जिसके बाद भगवान स्वयं अर्जुन के सारथी बनकर युद्ध में पहुंच गए. 

कहते हैं दुर्योधन को इसी गलती की वजह से हार का सामना करना पड़ा. वहीं अर्जुन ये जानता था कि जहां भगवान होंगे जीत वहीं होगी.  

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.