Jul 26, 2024, 05:29 PM IST

क्या थे महाभारत युद्ध के 7 कड़े नियम?

Abhay Sharma

महाभारत युद्ध से पहले पितामह भीष्म की सलाह पर दोनों दलों ने यानी पांडवों और कौरवों ने एकत्र होकर युद्ध के कुछ नियम बनाए थे. 

इसका पहला नियम था कि प्रतिदिन युद्ध सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही रहेगा और सूर्यास्त के बाद युद्ध नहीं लड़ा जाएगा.

महाभारत युद्ध का दूसरा नियम था कि युद्ध समाप्ति के पश्‍चात छल-कपट को छोड़कर सभी लोग प्रेम का व्यवहार करेंगे. 

इस युद्ध का तीसरा नियम यह था कि रथी रथी से, हाथी वाला हाथी वाले से और पैदल वाला पैदल से ही युद्ध करेगा. 

महाभारत युद्ध का चौथा नियम यह था कि एक वीर के साथ एक ही वीर युद्ध करेगा. 

पांचवा नियम यह था कि भय से भागते हुए या शरण में आए हुए लोगों पर अस्त्र-शस्त्र का प्रहार नहीं किया जाएगा. 

महाभारत युद्ध का छठा नियम था कि जो वीर निहत्था हो जाएगा उस पर कोई अस्त्र नहीं उठाया जाएगा

इस युद्ध का सातवां नियम था कि युद्ध में सेवक का काम करने वालों पर कोई अस्त्र नहीं उठाएगा. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.