Jul 30, 2024, 11:54 AM IST

महाभारत में मरे योद्धाओं को इस शख्स ने फिर से कर दिया था जिंदा

Aman Maheshwari

पांडवों और कौरवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध के बारे में तो सभी लोग जानते हैं. लेकिन महाभारत के कई ऐसे किस्से हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं.

महाभारत युद्ध के दौरान लाखों लोग मारे गए थे. एक बार महाभारत युद्ध में मारे गए योद्धा एक रात के लिए फिर से पुनर्जीवित हुए थे.

महर्षि वेदव्यास ने ऐसा अपनी दिव्य शक्ति की मदद से किया था. महाभारत के योद्धा युद्ध के 15 वर्ष बाद एक रात के लिए जिंदा हुए थे.

एक बार महर्षि वेदव्यास ने अपनी दिव्य शक्तियों का आभास कराने के लिए धृतराष्ट्र, गांधारी, कुंती और द्रौपदी से कोई एक चीज मांगने के लिए कहा.

धृतराष्ट्र और गांधारी ने अपने मृत पुत्रों को एक बार फिर से देखने की इच्छा जताई. इसके बाद कुंती और द्रौपदी ने भी अपनी मृत संतान को देखने के लिए कहा.

तब महर्षि वेदव्यास ने कहा कि, तुम आज रात को सभी मृत योद्धाओं को जीवित देख पाओंगे. वह नदी के तट पर गए और उनके आह्वान पर सभी योद्धा जल से निकल आए. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.