May 13, 2024, 10:43 AM IST

जानिए द्रौपदी ने घटोत्कच को क्यों दिया था श्राप

Nitin Sharma

महाभारत युद्ध के बारें में ज्यादातर लोगों ने  सुना होगा, लेकिन इसमें कई ऐसे पात्र और कथाएं हैं, ​जिनसे लोग आज भी अनजान हैं.

आप ने महाभारत के कई श्राप और वरदान के बारे में सुना होगा. इनमें द्रौपदी द्वारा घटोत्कच को भी श्राप दिया गया था.

दरअसल घटोत्कच भीम और हिडिम्बा का पुत्र था. उसने कौरव सेना के कई योद्धाओं का वध किया था. वह विशालकाय और बहुत ही बलशाली था.

घटोत्कच पहली बार अपने पिता भीम के राज्य में आए थे. यहां उन्होंने अपनी मां हिडिम्बा के आदेश का पालन किया. 

घटोत्कच ने द्रौपदी का सम्मान नहीं किया. यह देखकर द्रौपदी का मन आहत हो गया. उन्हें भरी सभा में अपमान महसूस हुआ. 

इसी से आहत होकर द्रौपदी ने घटोत्कच को श्राप दे दिया. उन्होंने कहा कि वह एक विशिष्ट स्त्री और पांडवों की पत्नी है. इसके बाद भी उसका अपमान किया गया. 

द्रौपदी ने घटोत्कच को श्राप दिया कि उसकी जल्द ही मृत्यु हो जाएगी. वह बिना किसी युद्ध के मारा जाएगा.  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)