Dec 18, 2023, 11:34 AM IST

ये 7 लोग जानते थे महाभारत युद्ध के परिणाम, हार जीत तक थी ज्ञात

Nitin Sharma

द्वापर में पांडव और कौरवों के बीच हुए युद्ध में करोड़ों सैनिक और योद्धाओं की मौत हुई है. इस युद्ध की चर्चाएं कलयुग में भी होती है. 

लेकिन इस युद्ध में किसकी मौत होगी और किसकी जीत. यह बातें भी महाभारत में श्रीकृष्ण समेत 7 लोगों को पहले से ज्ञात थी. 

द्रोणाचार्य जानते थे कि जिस तरफ भगवान श्री कृष्ण होंगे, जीत उन्हीं की होगी. युद्ध से पहले ही भगवान श्रीकृष्ण पांडवों के साथ थे. ऐसे में उनकी जीत तय थी. 

ऋषि वेदव्यास को भी महाभारत युद्ध की शुरुआत होने से पहले ही उसके परिणाम ज्ञात थे. उन्होंने इशारों से धृतराष्ट्र को समझाने की कोशिश की थी. साथ ही युद्ध रोकने का प्रयास किया था. 

महाभारत युद्ध में भीष्म पितामाह को इसके परिणामों की जानकारी थी. उन्हें दिव्य दृष्टि प्राप्त थी. इसके चलते उन्हें पता था कि युद्ध कितने लोग मारे जाएंगे और कौन जीतेगा. 

सहदेव भविष्य में होने वाली सभी घटनाओं को जान लेते थे.उन्हें महाभारत युद्ध का परिणाम भी ज्ञात हो गया था, लेकिन उन्हें श्री कृष्ण ने श्राप दिया था कि अगर वह किसी को युद्ध के परिणाम बताएंगे तो उनकी मृत्यु हो जाएगी. 

महाभारत युद्ध के परिणामों का संजय को पता था, लेकिन उन्होंने किसी से इसका जिक्र नहीं किया. 

कृपाचार्य के पास भी दिव्य दृष्टि थी. उन्हें महाभारत युद्ध के बाद आने वाले परिणामों का ज्ञान पहले से लग गया था.

भगवान श्री कृष्ण को महाभारत युद्ध के होने से पहले उसके अंत तक का सब कुछ पता था. इसे होने से रोकने के उन्होंने कौरवों को समझाया भी था, लेकिन उनके न मानने पर युद्ध हुआ और श्री कृष्ण की मदद से ही पांडवों की जीत हुई.