Mar 31, 2024, 02:10 PM IST

जानें अब कहां हैं महाभारत की द्रौपदी का घर

Nitin Sharma

द्वापर युग में कौरव और पांडवों के बीच 18 दिनों तक चले महाभारत युद्ध साक्ष्य आज भी मौजूद हैं. 

महाभारत में कई पात्र ऐसे हैं, जिनका कई बार वर्णन किया गया हैं. 

महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक द्रौपदी भी थी. उनका विवाह पांचों पांडवों से हुआ था. 

द्रौपदी पांचाल देश के राजा दुपद्र की बेटी थी. वह उन पंचकन्याओं में से एक थी, जिन्हें चिरकुमारी कहा जाता था. 

द्वापर युग में पांचाल देश की राजकुमारी द्रौपदी का घर कलयुग में भी है. आइए जानते हैं उनका यह घर अब किस नाम से जाना जाता है और कहां हैं.  

द्रौपदी का पांचाल अब उत्तर प्रदेश के क्षेत्राधिकार में आता है. उनका पांचाल देश आज के बरेली, बदायूं और फर्रूखाबाद जिलों को मिलाकर बना था. 

माना जाता है कि हाल में इन तीनों शहरों के बीच रुहेलखंड आता है. यह पांचाल देश की राजधानी हुआ करता था. यहीं पर द्रौपदी के पिता का महल था. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)