Aug 7, 2024, 11:43 AM IST

द्रौपदी को बुरी नजर से देखते थे ये 5 पुरुष

Nitin Sharma

महाभारत में पांच पांडव थे. 5 भाईयों की एक पत्नी द्रौपदी थी, जिससे शादी करने के लिए अर्जुन ने स्वयंवर में हिस्सा लिया था. 

द्रौपदी पांचांल के राजा की बेटी और बहुत ही गुणवान व रूपवान थी. 

द्रौपदी की शादी के लिए उनके पिता ने स्वयंवर आयोजित किया था, जिसमें भारतवर्ष के सभी राजाओं हिस्सा लिया, लेकिन अर्जुन ने द्रौपदी का स्वयंवर जीता. 

पांडवों की मां कुंती के कहने पर द्रौपदी ने अर्जुन समेत पांचों पांडवों को पति के रूप में स्वीकार किया. 

पांडवों की पत्नी होने के बावजूद 5 लोग ऐसे थे, जो द्रौपदी पर गलत निगाह रखते थे.  

इन 5 लोगों में सबसे पहले दुर्योधन के जीजा जयद्रथ थे. वह द्रौपदी को अपनी पत्नी बनाना चाहता था. वनवास के दौरान जयद्रथ ने द्रौपदी का हरण किया, लेकिन वह असफल रहा.

पांडवों को छल से जुए में हराने वाले कौरवों का भाई दुश्शासन भी द्रौपदी पर गलत नजर रखता था. उसी ने द्रौपदी का भरी सभा में अपमान किया. 

दुर्योधन के दोस्त और अंगराज कर्ण की भी द्रौपदी पर नजर थी. वह भी द्रौपदी से शादी की इच्छा को लेकर स्वयंवर में शामिल हुए थे, लेकिन क्षत्रिय न होने के कारण उन्हें स्वयंवर से रोक दिया गया था.

अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने राजा विराट के घर शरण ली. यहां राजा विराट का साला कीचक द्रौपदी पर गंदी नजर रखता था. द्रौपदी ने इसकी शिकायत भीम से की. भीम ने कीचक का वध कर दिया था.

महाभारत में दुर्योधन भी द्रौपदी पर कुदृष्टि रखता था. उसने भरी सभा में द्रौपदी को लाकर अपनी जंघा पीटकर उस पर बैठने की बात कही थी.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)