Sep 9, 2024, 01:11 PM IST

क्यों थे द्रोपदी के पांच पति, पिछले जन्म से जुड़ी है ये कहानी 

Anamika Mishra

महाभारत की मुख्य पात्र में से एक द्रोपदी के बारे में अपनी कई कहानियां सुनी होगीं. 

आज हम आपको बताते हैं की द्रौपदी के पांच पति क्यों थे, आखिर वो पिछले जन्म में कौन थी. 

महाभारत के अनुसार पिछले जन्म में द्रौपदी एक ब्राह्मण कन्या थी. 

सुंदर और सर्वगुण संपन्न होने के बाद भी उनका विवाह नहीं हो रहा था. ऐसे में उन्होंने पूजा पाठ कर शिवजी को प्रसन्न किया.

तपस्या से प्रसन्न होकर जब शिवजी प्रकट हुए तो द्रौपदी ने अपने लिए भरतवंशी पति की मांग की. 

ऐसा द्रौपदी ने पांच बार कहा इसके बाद शिव जी ने उन्हें वरदान दे दिया.

अगले जन्म में पांडवों का जन्म भरतवंश में पैदा हुए और पांचो की शादी द्रौपदी से हुई.  

पांचाल के राजा द्रुपद गुरु द्रोणाचार्य से बदला लेना चाहते थे. द्रोणाचार्य का वध करने वाले पुत्र की इच्छा से उन्होंने एक यज्ञ का आयोजन किया. 

इस कुंड से द्रौपदी जन्मी, इस वजह से उनका एक नाम यज्ञसेनी भी है.