Apr 8, 2024, 04:06 PM IST

जब द्रौपदी संग वनवास काट रहे थे पांडव, जानें तब कहां थी बाकी 8 रानियां

Nitin Sharma

महाभारत में कौरवों और पांडवों के अलावा द्रौपदी सबसे अहम पात्रों में से एक थीं. 

महाभारत में द्रौपदी की शादी पांच पांडवों के साथ हुई थी, लेकिन द्रौपदी के अलावा भी पांचों पांडवों की 8 पत्नियां थीं. 

लेकिन पांचों पांडवों ने अलग अलग पत्नी होने के बावजूद सिर्फ द्रौपदी संग वनवास काटा था. 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, वनवास के दौरान पांडवों की 8 रानियां उनके साथ नहीं थी. आइए जानते हैं वनवास के समय पांडवों की 8 रानियां कहां थी.

युधिष्ठिर ने देविका से विवाह किया था. वह उनकी दूसरी पत्नी थी. वनवास के दौरान युधिष्ठिरा की पत्नी देविका अपने घर चली गई थी. 

अर्जुन ने द्रौपदी के अलावा सुभद्रा, उलूपी और चित्रांगदा के साथ विवाह किया था, लेकिन उलूपा और चित्रांगदा उनके साथ एक एक साल रही थी. जबकि सुभद्रा अपने भाई के साथ उनके घर चलीं गई थीं.

पांडवों के चौथे भाई नकुल की द्रौपदी के अलावा दूसरी पत्नी करेणुमति थी. वनवास के दौरान वह उत्तरी मद्र साम्राज्य चली गई थी. 

सहदेव ने द्रौपदी के अलावा विजया से शादी की थी, लेकिन दोनों बहुत कम समय ही साथ रहे थे. इसलिए वनवास के दौरान सहदेव द्रौपदी के साथ ही रहे.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)