Aug 10, 2024, 10:38 PM IST

महाभारत में केवल अर्जुन ही चक्रव्यूह तोड़ना क्यों जानता था?

Aditya Katariya

महाभारत युद्ध में चक्रव्यूह एक ऐसी रणनीतिक युद्ध संरचना थी जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था.

इसकी रचना महाभारत के 13वें दिन गुरु द्रोणाचार्य ने की थी.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत युद्ध में चक्रव्यूह को तोड़ना सिर्फ अर्जुन को ही क्यों आता था? 

चक्रव्यूह को एक गोलाकार और बहुस्तरीय सैन्य घेरे के रूप में बनाया गया था. यह कई परतों और घेरों से बना था, जो ऊपर से देखने पर चक्र जैसा दिखता था.

इसमें कई द्वार और मार्ग थे, जो इतने जटिल तरीके से बनाए गए थे कि इसमें प्रवेश करने वाला व्यक्ति अंदर ही फंस जाता था. 

गुरु द्रोणाचार्य ने अर्जुन को चक्रव्यूह तोड़ने का विशेष ज्ञान दिया था. यह ऐसा ज्ञान था जो अन्य योद्धाओं को नहीं दिया गया था.

अर्जुन बहुत कुशल धनुर्धर थे. उनके पास अद्भुत तीरंदाजी का कौशल था, जिसके बल पर वे चक्रव्यूह के जटिल मार्गों को भेदकर दुश्मनों को मार सकते थे.

अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु ने भी चक्रव्यूह में प्रवेश किया था. उन्होंने गर्भ में ही चक्रव्यूह तोड़ने का ज्ञान सुन लिया था, लेकिन उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं पता था. 

इसी कारण वे महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में फंस गए और मारे गए थे.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.