Sep 18, 2024, 05:28 PM IST

इन 5 चीजों का कभी न करें दान, चली जाएगी घर की बरकत!

Aditya Katariya

हिंदू धर्म में दान करना एक बहुद महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है.

ऐसा माना जाता है कि दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान का आशीर्वाद मिलता है. 

आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए. 

झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है. इसे दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में आर्थिक संकट आ सकता है.

चाकू, कैंची जैसी नुकीली चीजें दान करने से घर में झगड़े और नकारात्मकता बढ़ सकती है. 

फटी हुई किताबें दान कभी नहीं करने से भी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्टील के बर्तन दान करने से घर में अशांति आ सकती है. 

प्लास्टिक की चीजों का दान करने से भी जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.