Oct 15, 2024, 01:28 PM IST

किस ऋषि के श्राप से नष्ट हुई थी ताड़का की सुंदरता 

Anamika Mishra

रामायण की कथा के अनुसार ताड़का एक सुंदर और शक्तिशाली स्त्री थी.

ताड़का का विवाह सुकेतु नाम के यक्ष से हुआ था और वो बेहद खूबसूरत थी. 

सुकेतु और ताड़का के दो पुत्रों सुबाहु और मारीच थे. 

सुकेतु राक्षस होने के कारण अक्सर ऋषि मुनियों को सताता था.

एक दिन उसने अगस्त्य ऋषि के आश्रम पर आक्रमण कर दिया.

अगस्त्य ऋषि ने क्रोधित होकर सुबाहु को श्राप दिया और वह वहीं जलकर भस्म हो गया.

जब ताड़का को इस बात का पता चला तो वो बेहद क्रोधित हुई और अपने दोनों पुत्रों के साथ अगस्त्य ऋषि को मारने चल पड़ी.

स्त्री होने के कारण अगस्त्य ऋषि ने ताड़का से युद्ध न करके उसे कुरूप हो जाने का श्राप दिया.

भगवान राम द्वारा जैसे ही ताड़का का वध हुआ, वो अगस्त्य ऋषि  के श्राप से मुक्त हो गई और अपने पहले रूप में आ गई.