Sep 17, 2024, 03:58 PM IST

महाभारत युद्ध के बाद विधवाओं का क्या हुआ था?

Kuldeep Panwar

महाभारत का युद्ध 18 दिन तक चला था, जिसमें पूरी दुनिया से आए करोड़ों योद्धा मारे गए थे. इसे इतिहास का सबसे खतरनाक युद्ध मानते हैं.

युद्ध में विधवा हुईं करोड़ों महिलाओं के उद्धार के लिए ही वेद व्यास मुनि ने 15 साल बाद उनके पति यानी मरे हुए योद्धा दोबारा जिंदा किए थे.

महाभारत ग्रन्थ के आश्रमवासी पर्व के तैंतीसवें अध्याय में बताया है कि कैसे वेद व्यास मुनि की मदद से इन विधवाओं को परलोक के लिए मोक्ष मिला था.

महाभारत युद्ध के बाद युधिष्ठिर हस्तिनापुर के राजा बने तो उन्होंने माता कुंती के साथ ही कौरवों के पिता धृतराष्ट्र व माता गांधारी की भी सेवा की.

बाद में माता कुंती के साथ धृतराष्ट्र, गांधारी और महात्मा विदुर व संजय वन में तपस्या करने लगे. जहां पांडव उनका हालचाल पूछने के लिए पहुंचे.

पांडवों के साथ महाभारत के युद्ध में मरे योद्धाओं की विधवाएं भी थीं. गंगा नदी के तट पर बने आश्रम में ये सब महर्षि वेद व्यास के पास पहुंचे.

महर्षि वेदव्यास ने उन सबके दुख का कारण पूछा तो उन्होंने महाभारत में मरे परिजनों को फिर से देखने की आस का दुख जाहिर किया. 

इसके बाद महर्षि वेदव्यास ने उन सभी से एक रात के लिए महाभारत युद्ध में मरे उनके परिजनों को दोबारा जिंदा करने का वादा किया.

महर्षि व्यास ने गंगा नदी के किनारे सूर्यास्त होने के बाद अपने तपोबल की मदद से महाभारत में मारे गए सभी योद्धा फिर से जीवित कर दिए.

सभी योद्धाओं ने गंगा जल से बाहर निकलकर अपने-अपने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें परलोक में सुखी जिंदगी बिताने की जानकारी दी.

महर्षि वेदव्यास ने अंधे धृतराष्ट्र को भी दिव्य नेत्र दिए और गांधारी को आंखों से पट्टी उतारने को कहा, जिससे वे भी दोबारा कौरवों को देख पाए. 

रात बीतने के बाद सभी योद्धा गंगा जल में डुबकी लगाकर वापस परलोक लौटने लगे. इस पर उनकी विधवाएं दोबारा से दुखी हो गईं

उनका दुख देखकर महर्षि व्यास ने कहा कि जो भी स्त्री गंगा जल में विलीन हो रहे पति के साथ डुबकी लगाएगी, वो भी साथ में परलोक चली जाएगी. 

महर्षि वेद व्यास की बात सुनकर सभी विधवाओं ने अपने-अपने पति के साथ डुबकी लगाई और मोक्ष पाते हुए परलोक चली गईं.

DISCLAIMER: यह पूरी जानकारी सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं व आस्थाओं पर आधारित है. इसकी सत्यता की पुष्टि Dnaindia Hindi नहीं करता है.