Aug 1, 2024, 04:35 PM IST

महाभारत युद्ध रोकने को इस योद्धा ने किया था अनशन, अर्जुन ने छिपकर किया वध

Nitin Sharma

द्वापर युग में कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत के साक्ष्य कलयुग में भी मिलते हैं. इसमें करोड़ों सैनिकों की जान चली गई. 

महाभारत ग्रंथ के अनुसार, इस युद्ध को रोकने के​ लिए कई योद्धाओं ने प्रयास किया. इनमें से 1 योद्धा ऐसा था, जिसने अपने प्राण दांव पर लगा दिये. 

महाभारत का युद्ध को रुकवाने के लिए रणभूमि पर आमरण अनशन करने वाला यह योद्धा भूरिश्रवा शांतनु के बड़े भाई के पौते का बेटा था. 

भूरिश्रवा न सिर्फ एक योद्धा था. वह धर्म का साथ देने वाला और भगवान श्रीकृष्ण का बड़ा भक्त था. 

भूरिश्रवा ने कौरवों और पांडवों की संधि कराने से लेकर रणभूमि पहुंचने तक युद्ध को रोकने की प्रार्थना की. 

इसके बाद श्री कृष्ण ने भूरिश्रवा को युद्ध के महत्व के बारें में समझाया और रणभूमि से आमरण अनशन खत्म कराया. 

श्रीकृष्ण के भक्त भूरिश्रवा ने महाभारत युद्ध में कौरवों का साथ दिया. उन्होंने पांडवों की सेना के कई महाबलियों को मौत के घाट उतार दिया. 

भूरिश्रवा इतने महान योद्धा थे कि उन्हें सामने से मारना मुश्किल था. इसलिए अर्जुन ने उनका ​छुपके से वध किया. 

मरते समय भी भूमिश्रवा श्रीकृष्ण के नाम का जाप कर रहे थे. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से वह स्वर्ग को गये.