Jun 13, 2024, 09:02 AM IST
महाभारत के समय की कुछ ऐसी कहानियां हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा.
महाभारत में पांच पांडवों के साथ द्रौपदी की शादी हुई थी. परंपरा के अनुसार शादी के बार द्रौपदी ने पहली रसोई बनाई थी.
क्या आपको पता है कि द्रौपदी ने अपनी पहली रसोई में क्या बनाया था? आइए यहां इसके बारे में जानते हैं.
जब नई नवेली बहू घर में आती है तो उससे कुछ मीठा बनाने के लिए कहा जाता है लेकिन द्रौपदी से ऐसा कुछ नहीं कहा गया था
महाभारत कथा के अनुसार, द्रौपदी की जब पांडवों से शादी हुई तो वे सब तब वनवास काट रहे थें.
जब द्रौपदी शादी करके घर आईं, तो पांडवों की मां कुंती ये परखना चाहती थीं कि द्रौपदी घर को संभाल पाएगी या नहीं और क्या वह उनके साथ रह पाएगी या नहीं.
ऐसे में उन्होंने द्रौपदी को कुछ बची हुई सब्जियां और थोड़ा गेहूं का आटा दिया .
इसके बाद कुंति ने द्रौपदी से कहा कि कुछ ऐसा बनाओ जिससे पांचों पांडव का पेट भर जाएं और भूख शांत हो.
इस तरह द्रौपदी ने अपनी पहली रसोई में जो चीज बनाई वो फुल्की थीं, जिसे आज पानीपूरी और गोलगप्पे के नाम से जाना जाता है.
ऐसा कहा जाता है कि यही से इनका आविष्कार हुआ था.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.