Apr 19, 2024, 08:34 AM IST

​महाभारत का असली नाम जानते हैं आप

Kavita Mishra

हिंदू धर्म में कई वेद-पुराणों का जिक्र मिलता है, जिसमें महाभारत भी एक है. 

महाभारत  से जुड़ी कई कथाओं के बारे में हम सब जानते हैं. 

कुरुक्षेत्र में लड़े जाने के कारण इसे कुरुक्षेत्र का युद्ध भी कहा जाता है.

यह भयावह युद्ध कुल 18 दिनों तक चला. भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को 18 दिन गीता का ज्ञान दिया था.

महाभारत युद्ध का मुख्य कारण दुर्योधन का अहंकार था. वह पांडवों को एक सुई के बराबर भी भूमि देने को तैयार नहीं था.

महाभारत की कथा से लोगों को बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है. 

हजारों साल पहले घटित हुई घटनाओं का आज भी जिक्र होता है और आगे भी होता रहेगा. 

ऐसे में आप ये जानते हैं कि महाभारत का असली नाम क्या है तो चलिए हम आपको बताते हैं. 

महाभारत का असली नाम जय संहिता है, यह नाम वेद व्यास द्वारा रखा गया था.