Dec 27, 2023, 01:53 PM IST

2024 में कब और कितनी बार लगेगा चंद्र-सूर्य ग्रहण? 

Ritu Singh

चलिए जानें कि साल 2024 में कितने सूर्य ग्रहण होंगे और भारत में सूतककाल क्या होगा.

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है जिससे चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर इस प्रकार पड़ती है कि सूर्य उसके पीछे चला जाता है. और जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है.

ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है.

अगले साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को होगा. यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 को होगा. यह ग्रहण भारत में भी नहीं देखा जा सकेगा. इस कारण कोई भी सूतक काल प्रभावी नहीं होगा.

चंद्र ग्रहण 2024-अगले साल का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार, 25 मार्च 2024 को होगा. साल का पहला ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए कोई सूतक काल नहीं होगा. ग्रहण कुल 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 दिन बुधवार को लगेगा. यह ग्रहण 4 घंटे 4 मिनट तक रहेगा. हालाँकि, चूंकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण की शुरुआत की कोई अवधि नहीं होगी.

आने वाले वर्ष में भले ही सूर्य और चंद्रमा पर चार बार ग्रहण लगेगा, लेकिन यह हमारे देश में एक बार भी दिखाई नहीं देगा.