Mar 10, 2024, 07:39 PM IST

Ramazan 2024: जानिए कब से शुरू हो रहा है रमजान का पहला रोजा

Puneet Jain

इस्लाम धर्म के मुताबिक रमजान का महीना सबसे पवित्र महीना होता है.

मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं. 

इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग जाने अनजाने में किए गए अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं.

अब आपके मन में सवाल होगा कि इस साल रमजान के महीने का पहला रोजा कब रखा जाएगा, तो चलिए हम आपको बताते हैं.

रमजान का महीना चांद को देखकर तय किया जाता है.सबसे पहले सऊदी अरब में रमजान का चांद दिखाई देता है. 

भारत और पाकिस्तान में रमजान का चांद सऊदी अरब के चांद के एक दिन बाद दिखता है. जिसकी वजह से रमजान के रोजे की शुरुआत सऊदी अरब के एक दिन बाद से होती है.

भारत में रमजान के महीना 11 मार्च या 12 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है.

अगर 11 की रात को चांद नजर आ जाता है तो मुस्लिम समुदाय द्वारा 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा.