Oct 18, 2024, 11:16 PM IST

भारत में किस पक्षी को माना जाता है भाग्य का प्रतीक?

Meena Prajapati

भारत में हर पक्षी का अपना महत्व है. हर पक्षी के साथ कोई मान्यता या भाग्य जुड़ा हुआ है. 

हर पक्षी किसी न किसी बात या आदत का प्रतीक है. भारत में नीलकंठ, गौरैया, मोर, तोता आदि का अपना महत्व है.

भारत में धनेश पक्षी को भाग्य का पक्षी माना गया है. हालांकि, इस पर पक्ष और विपक्ष दोनों ही मत हैं. 

कुछ लोगों का मानना है कि धनेश यानी हॉर्नबिल बर्ड को देखना शुभ होता है तो कुछ अशुभ मानते हैं. 

पूर्वोत्तर भारत में धनेश को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इसे देखना भगवान शिव की कृपा पाने का संकेत माना जाता है. 

धनेश के रंग-बिरंगे पंख और लंबी चोंच इसकी खास पहचान को बताते हैं. नागालैंड में Hornbill Festival भी मनाया जाता है.

दक्षिण-पूर्व एशिया में भी धनेश पक्षी को एक शुभ प्रतीक माना जाता है. 

हॉर्नबिल बर्ड को देखना अच्छे अवसरों, धन, समृद्धि और उन्नति का संकेत माना जाता है. 

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.