Apr 9, 2024, 11:35 AM IST

एक किन्नर के सामने क्यों बेबस हो गए थे भीष्म?

Smita Mugdha

महाभारत के युद्ध में भीष्म पितामह भले ही अर्जुन के बाणों की शय्या पर आ गए थे. 

हालांकि, भीष्म की मृत्यु की वजह अर्जुन नहीं बल्कि एक शिखंडी नाम का एक किन्नर था. 

महाभारत में शिखंडी रहस्यमय पात्र माना गया है और आखिर क्यों भीष्म उसके सामने बेबस हो गए थे?

महाभारत के अनुसार शिखंडी पुर्नजन्म में अंबा नाम की राजकुमारी थी और भीष्म से बदला लेने के लिए उसने ये रूप धरा था. 

अंबा ने भीष्म की मृत्यु की कामना से शिखंडी रूप में दोबारा जन्म लिया था और पितामह उसे पहचान भी गए थे.

भीष्म ने हस्तिनापुर के राजा और छोटे भाई विचित्रवीर्य के विवाह के लिए अंबा, अंबिका और अंबालिका का हरण किया था. 

अंबा राजा शाल्व से प्रेम करती थी ये जानकर भीष्म ने उन्हें जाने दिया, लेकिन शाल्व ने उनसे विवाह से इनकार कर दिया.

भीष्म आजीवन अवाहित रहने का संकल्प ले चुके थे और इसलिए उन्होंने अंबा से विवाह करने से इनकार कर दिया. 

अंबा ने शिवजी की आराधना की और वर मांगा कि इच्छा मृत्यु का वर पाए भीष्म पितामह की मृत्यु का कारण बने.