Aug 22, 2024, 09:17 PM IST

 द्रौपदी को किस वजह से जाना पड़ा था नर्क? 

Aditya Katariya

द्रौपदी पांचाल देश के राजा द्रुपद की पुत्री और पांडवों की पत्नी थीं. वह पंचकन्याओं में से एक थीं जिन्हें चिर-कुमारी कहा जाता था.

ऐसा माना जाता है द्रौपदी कुछ समय के लिए नर्क में जाना पड़ा था. आइए यहां जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण था.

महाभारत युद्ध के बाद युधिष्ठिर ने हस्तिनापुर का सिंहासन राजा परीक्षित को सौंप दिया और पांडवों ने स्वर्ग की यात्रा करने का फैसला किया.

हिमालय के रास्ते में सबसे पहले सबसे पहले गिर गईं और उनका देहांत हो गया था. इस पर भीम ने युधिष्ठिर से पूछा कि द्रौपदी इतनी जल्दी क्यों मर गईं.

युधिष्ठिर ने बताया कि द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी होने के बावजूद अर्जुन से बहुत प्यार करती थीं.

यह उनके धर्म के खिलाफ था. वह अपने पांचों पतियों के प्रति समान भावना नहीं रखती थी, इसलिए उन्हें नर्क जाना पड़ा और उनकी स्वर्ग यात्रा अधूरी रह गईं.

धर्मराज युधिष्ठिर ने द्रौपदी का एक और पाप गिनाते हुए बताया कि पांचाली ने स्वयंवर में दानवीर कर्ण का अपमान किया था.

इस कारण उन्हें कुछ समय के लिए नर्क जाना पड़ा और वह स्वर्ग नहीं पहुंच सकी.

कुछ मान्यताओं के अनुसार द्रौपदी ने भी कुछ अन्याय किए थे, जिसके कारण उन्हें दंड के रूप में नर्क जाना पड़ा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.