Mar 11, 2024, 10:57 AM IST

रावण ने सीता को राजभवन की जगह अशोक वाटिका में क्यों रखा था?

Ritu Singh

माता सीता का हरण कर रावण लंका तो ले आया लेकिन देवी को महल के बजाय अशोक वाटिका में क्यों रखा?

ये सवाल आपके मन में भी उठता है तो इसका जवाब आपको यहां बता रहे हैं.

सीता को अशोक वाटिका में रखने के दो कारण थे. पहला रणनीतिक और दूसरा प्रतीकात्मक उद्देश्य था.

रावण का रणनीतिक उद्देश्य देवी सीता को अशोक वाटिका में रखने का ये था कि अशोक वाटिका लंका के एक एकांत क्षेत्र में स्थित थी.

जो घने जंगलों से घिरी हुई थी और महिला राक्षसों द्वारा संरक्षित थी, इससे भगवान राम का सीता तक पहुंचना आसान नहीं था.

रावण अशोक वाटिका में सीता को रखकर बचाव की संभावनाओं को कम करना चाहता था .

अशोक वाटिका का रामायण में भी प्रतीकात्मक महत्व ये था कि अशोक का पेड़ दुख को हरता है.

रावण का मनना था कि इस पेड़ के नीचे रहकर देवी सीता, राम से विच्छोह का दर्द को भूल सकेंगी.

यहां रहकर भी देवी सीता की राम के प्रति दृढ़ भक्ति और प्यार बढ़ता रहा और रावण उनके करीब जाने से भी डरता था.