Jun 28, 2024, 09:44 PM IST

14 साल तक क्यों सोती रहीं लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला? 

Abhay Sharma

लक्ष्मण भगवान राम के साथ हमेशा उनकी छाया की तरह रहते थे, वे भगवान राम को माता-पिता, गुरु, भाई सब कुछ मानते थे. 

भगवान राम और माता सीता के साथ लक्ष्मण भी वनवास को गए. प्रभु राम और माता सीता की रक्षा करना और उनकी आज्ञा का पालन ही उनका मुख्य धर्म था. 

रामायण की कथा के अनुसार जब राम और सीता के साथ लक्ष्मण भी वनवास जाने लगे तब उनकी पत्नी उर्मिला ने भी उनके साथ जाने की जिद की. 

लेकिन, लक्ष्मण यह कहकर मना कर दिया कि अयोध्या के राज्य को और माताओं को उनकी आवश्यकता है और उनका अयोध्या मे रहना ही उचित होगा. 

लक्ष्मण अपनी पत्नी उर्मिला से 14 वर्ष तक दूर रहे तो इस दौरान उर्मिला ने क्या किया, कैसे रहीं... इस विषय में एक कथा प्रचलित है, आइए जानते हैं इसके बारे में... 

कथा के अनुसार, लक्ष्मण ने  राम और माता सीता की दिन व रात सेवा करने के लिए, निद्रा देवी यानी नींद की देवी से 14 वर्षों तक नींद ना आने का वरदान मांगा था.  

इसपर उर्मिला के कहने पर निद्रा देवी ने लक्ष्मण के 14 वर्षों की नींद उर्मिला को दे दी, फलस्वरूप उर्मिला 14 साल तक सोती रहीं और लक्ष्मण को 14 साल तक नींद नहीं आई... 

बताते चलें कि मेघनाद को यह वरदान था कि जो व्यक्ति 14 वर्षों तक सोया न हो वही उसे हरा सकता है. इसलिए लक्ष्मण मेघनाद का वध करने में सफल हुए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.