Sep 11, 2023, 08:26 PM IST

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 10 खिलाड़ी

DNA WEB DESK

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीयों में पहले नंबर पर वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा हैं जिनके नाम टोटल 539 इंटरनेशनल सिक्स हैं. 

दूसरे नंबर इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है जो कि 359 छक्के मार चुके हैं. 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर रन मशीन विराट कोहली हैं जो कि अब तक 280 छक्के मार चुके हैं.

चौथे नंबर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने करियर में टोटल 264 छक्के मारे हैं. 

5वें नंबर पर सिक्सर किंग युवराज सिंह हैं जिनके नाम टोटल 251 छक्के हैं. 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने करियर में 247 छक्के जड़े थे. 

वीरेंद्र सहवाग अपने करियर में टोटल 243 इंटरनेशनल छक्के मार चुके हैं. 

सुरेश रैना ने भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों में टोटल  182 छक्के मारे हैं. 

केएल राहुल भी अब तक भारत के लिए 147 छक्के मार चुके हैं.

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन अब तक टोटल 139 छक्के लगा चुके हैं.