Jul 7, 2023, 11:46 AM IST

MS Dhoni की वो Love Story जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे

DNA WEB DESK

धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज हम आपको बताते हैं Dhoni और Sakshi की वो प्रेंम कहानी जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे.

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तान हैं. उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में तीनों आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है.

धोनी अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2007. वनडे वर्ल्ड कप 2011 और 2013 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का खिताब जीता चुके हैं.

साक्षी और धोनी बचपन में रांची के एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे. लेकिन दोनों की मुलाकात 10 साल बाद कोलकाता में हुई थी.

दोनों ने एक दूसरे को 2008 से डेट करना शुरु किया था. यह डेट इतना सीक्रेट था कि धोनी और साक्षी के अलावा इसके बारे में कोई भी नहीं जानता था.

डेट करने के 2 साल बाद 2010 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया. 4 जुलाई 2010 को देहरादून में धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंध गए.

शादी के ठीक एक साल बाद धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप 2011 में विश्व विजेता बनाया.

2015 में दोनों को एक प्यारी सी बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा.