Jul 7, 2023, 03:29 PM IST

रिटायरमेंट के बाद भी बढ़ती जा रही है माही की फैन फॉलोइंग, देश में इन जगहों पर लगा Dhoni का कटआउट

DNA WEB DESK

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग भारत के साथ साथ अब विदेशों में भी देखी जा सकती है.

महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए हैं. ऐसे में भारत में कई जगह बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए.

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के मौके पर आंध्र प्रदेश के एक फैन ने धोनी का 77 फीट लंबा कटआउट लगाया.

धोनी के फैन ने 77 फीट कटआउट का दूध से अभिषेक भी किया. 

वहीं हैदराबाद के एक फैन ने धोनी के जन्मदिन के मौके पर माही का 52 फीट लंबा कटआउट लगाया.

आपको बता दें की धोनी 42 साल की उम्र में भी आईपीएल खेलते हैं. अपनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं.

मैच के दौरान धोनी की फैन फॉलोइंग चेन्नई में देखते ही बनती है. पूरा स्टेडियम पीले रंग से नहा लेता है.