Jul 7, 2023, 02:26 PM IST

भारत में होने वाले ODI World Cup 2023 के लिए इन 10 टीमों ने किया क्वालीफाई

DNA WEB DESK

इस बार भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप में भारत समेत यह 10 टीमें विश्व कप 2023 में खेलती हुई नजर आएंगी.

भारत इस साल वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी कर रहा है, जहां सभ मैच भारत में ही खेले जाएंगे.

5 बार की वनडे विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया भारत में विश्व कप खेलते हुए नजर आएगी.

न्यूजीलैंड ने भी वर्ल्डकप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है. 

एशियन चैंपियन श्रीलंका ने हाल ही में वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के जरिए क्वालीफाई किया.

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड भी भारत में होने वाले विश्व कप 2023 में अपना खिताब बचाने लिए खेलेगी. 

पड़ोसी देश पाकिस्तान भी भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप का हिस्सा होगा. पाकिस्तान का भारत से मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा.

साउथ अफ्रीकन टीम अपना पहला विश्व कप जीतने के इरादे से भारत में विश्व कप खेलते हुए दिखाई देगी.

अफगानिस्तान टीम इस बार होने वाले विश्व कप 2023 के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करने में सफल रही. 

बांग्लादेश की टीम ने भारत में होने वाले विश्व कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई किया था. 

नीदरलैंड्स दसवीं टीम बनी है, जो भारत में विश्व कप 2023 खेलेगी.