Aug 16, 2023, 04:28 PM IST

Dhoni ने घर पर फहराया इतना ऊंचा तिरंगा, देखें तस्वीरें

Kuldeep Panwar

भारत ने मंगलवार को 15 अगस्त को अपने 77वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरी धूमधाम के साथ मनाया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान MS Dhoni ने यह जश्न परिवार के साथ रांची में अपने फार्महाउस पर मनाया है.

File Photo

भारतीय प्रादेशिक सेना के मानद कर्नल एमएस धोनी ने इस दौरान फार्महाउस पर बेहद ऊंचा भारतीय तिरंगा फहराया.

धोनी के फार्महाउस में यह तिरंगा इतनी ऊंचाई पर फहराया गया है कि कई किलोमीटर से दिखाई दे रहा है.

तिरंगे के लहराने का वीडियो धोनी की पत्नी Sakshi Dhoni ने फार्म हाउस के ड्राइव-वे से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

धोनी का भारतीय तिरंगे से प्रेम सभी जानते हैं. एक बार मैच में भी वे दर्शकों के फेंके तिरंगे उठाकर सम्मान से संजोते दिख चुके हैं.

धोनी को भारतीय प्रादेशिक सेना के मानद कर्नल के तौर पर साल 2019 में लेह में तिरंगा फहराने का सम्मान भी मिल चुका है.

धोनी की कप्तानी के कारण 3 बार टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने से भारतीय तिरंगा बाकी देशों से ऊपर फहराया जा चुका है.

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.