Oct 24, 2023, 03:28 PM IST

वनडे क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Kunal Kishore

वर्ल्डकप 2023 में आतिशी अंदाज में बैटिंग कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का जड़कर एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया है.

इसके अलावा रोहित दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में छक्कों का पचासा ठोका हो.

रोहित से पहले एबी डिविलियर्स (58 छक्के 2015 में) और क्रिस गेल (56 छक्के 2019) ने यह कारनामा किया था.

रोहित के नाम अभी 53 छक्के हैं और टीम इंडिया के चार लीग मैच बचे हुए हैं. ऐसे में रोहित के पास एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम करने का बड़ा मौका है.

इससे पहले 2017 में भी रोहित ने छक्कों की बरसात की थी.

उस साल हिटमैन ने 21 पारियों में 46 छक्के मारे थे. 

रोहित के बाद एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं.

मास्टर ब्लास्टर ने 1999 में 33 वनडे पारियों में 40 छक्के मारे थे.