Sep 5, 2024, 05:48 PM IST

वो भारतीय बल्लेबाज जिसने एक ओवर में जड़ दिए थे 7 छक्के

Mohd Sabir

क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने एक ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए हैं. 

लेकिन आज आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुनने में काफी असंभव हैं, लेकिन यह सच भी है. 

आइए हम आपको इस असंभव रिकॉर्ड से रुबरु करवाते हैं. 

दरअसल, भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 6 नहीं बल्कि 7 छक्के लगाए थे. 

गायकवाड़ ने 28 नंवबर 2022 को ये कारनामा किया था. जब उन्होंने एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए थे. 

उस दौरान गायकवाड़  घरेलू क्रिकेट की विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट खेल रहे थे और उनकी टीम क्वार्टर फाइनल पहुंच गई थी. 

इस दौरान गायकवाड़ ने एक ओवर में लगातार 7 छक्के जड़कर 43 रन बटोर लिए थे. 

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि एक ओवर में 6 गेंदें होती हैं, तो 7 छक्के कैसे लगे. 

बता दें कि गायकवाड़ ने 6 लीगल गेंदों में 6 छक्के जड़े और एक नो बॉल पर छक्का आया था और फिर गायकवाड़ ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए.