Mar 30, 2023, 10:36 PM IST

Suryakumar Yadav के दिल पर राज करती हैं देविशा, जानें कैसे शुरू हुई थी ये लव स्टोरी

Vivek Singh

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी. 

देविशा से शादी के लिए सूर्या को अपने ससुराल वालों का दिल जीतना पड़ा था. 

सूर्यकुमार यादव ने साउथ इंडियन देविशा से शादी की है, जो मुंबई में ही पली बढ़ी हैं. दोनों मुंबई के पोद्दार कॉलेज में B.Com के छात्र थे. 

दोनों की जल्द ही दोस्ती हो गई और फिर एक सूर्या ने देविशा से अपनी दिल की बात कहने में देर नहीं की. 

दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए और साल 2016 में दोनों की शादी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई.

देविशा पेशे से डांसर हैं और उन्होंने मॉर्डन स्टाइल के साथ कंटेंपररी और साउथ इंडियन डांस भी सीखा है.