Jul 31, 2023, 10:39 AM IST

माथे पर तिलक लगाकर WWE रिंग में उतरता है ये भारतीय रेसलर, कांप जाती है दुश्मन की रूह

DNA WEB DESK

WWE की दुनिया में भारत के कई रेसलर्स हैं. द ग्रेट खली भी इसकी रिंग में उतर चुके हैं. 

हाल फिलहाल में एक भारतीय तिलक लगाकर भगवा आउटफिट में wwe की रिंग में उतरता देखा गया है. 

यह रेसलर भारतीय फैंस को काफी पंसद आता हैं लेकिन ये कौन हैं चलिए यह भी जान लेते हैं. 

तिलक और त्रिपुंड लगाकर WWE की रिंग में उतरने वाले इस रेसलर का नाम वीर महान हैं. 

वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है जो कि WWE के मेन रोस्टर रॉ में शामिल हो चुके भारतीय रेसलर हैं. 

वीर महान को रॉ के कई स्क्रिप्ट में देखा गया है, जिसमें वो विरोधियों को धूल चटाते नजर आते हैं. 

वीर महान ने WWE के खतरनाक रेसलर ब्रॉक लेसनर और रोमन रेंस जैसे सूरमाओं को भी ललकारा है. 

वीर महान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रविदास नगर जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं.

2018 में रिंकू ने वीर महान के नाम से WWE में एंट्री मारी थी, तब से वह WWE में छाए हुए हैं.