Sep 11, 2024, 08:59 AM IST

एक-दो नहीं इस खतरनाक जीव के होते हैं पूरे 6,000 दांत

Smita Mugdha

जलीय जीवों में मगरमच्छ बेहद खतरनाक और शक्तिशाली माने जाते हैं. 

मगरमच्छ काफी ताकतवर होते हैं और इनसे जीत पाना बहुत ही मुश्किल है. 

मगरमच्छ शारीरिक तौर पर काफी मजबूत जलीय जीव होते हैं और इनकी कुछ खूबियां आपको हैरान कर सकती हैं. 

मगरमच्छों के जबड़े बहुत मज़बूत होते हैं और वे अपने जबड़े को बहुत तेज़ी से बंद कर सकते हैं. 

मगरमच्छों के दांतों को पुनर्जीवित किया जा सकता है. मगरमच्छों के पास 60-110 दांत होते हैं.

मगरमच्छ अपने जीवनकाल में 6,000 दांत बदलते हैं और इनकी आयु सीमा 30-70 साल तक होती है.

मगरमच्छों की आंखें अंधेरे में चमकती हैं और अंधेरे में भी ये अपनी रोशनी का इस्तेमाल कर कुशलता से शिकार करते हैं.

मगरमच्छों का वजन 1,000 पाउंड से ज़्यादा हो सकता है और इनकी कुछ प्रजाति बेहद वजनी भी होती है. 

मगरमच्छों के मुंह में नथुने ठीक ऊपर होते हैं, इसलिए पानी के अंदर भी वे सांस ले सकते हैं.