Sep 2, 2024, 11:39 AM IST

कैसे रखा जाता है Cyclone का नाम

Anamika Mishra

चक्रवातों का नाम रखने का सिलसिला 1953 में अटलांटिक क्षेत्र से शुरू हुआ. 

एक रिपोर्ट की मानें तो भारत और उसके पड़ोसी देशों में 2004 में चक्रवातों का नाम रखना शुरू किया गया.  

सभी देशों ने चक्रवात के लिए नाम की लिस्ट तैयार की.  

जब भी कोई चक्रवात आता है तो चक्रवात को उस लिस्ट में से एक नाम दे दिया जाता है. 

ये नाम उस लिस्ट में से क्रमबद्ध तरीके से दिया जाता है. 

चक्रवातों को ऐसा नाम दिया जाता है जिसे याद रखने में कोई कठिनाई न हो.  

कोई भी आपत्तिजनक या विवादित नाम नहीं रखे जाते हैं.  

इसके साथ ही एक बार रखा गया नाम दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है. 

पिछले कुछ सालों में सांस्कृतिक महत्व वाले नामों को भी शामिल किया गया है.