Jul 1, 2024, 01:11 PM IST

किन देवी देवताओं की होती सबसे अधिक पूजा?

Anamika Mishra

भारत को धार्मिक मान्यताओं और आस्था वाला देश माना जाता है. 

भारत में लोग अलग-अलग देवताओं पर विश्वास करते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं. 

ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारत में लोग सबसे ज्यादा किस भगवान पर आस्था रखते हैं.

टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, 44% हिंदू कहते हैं कि वह सबसे ज्यादा भगवान शिव पर भरोसा करते हैं. 

वही 35% हिंदू भगवान हनुमान पर आस्था रखते हैं. 

इसके बाद 32% हिंदू भगवान गणेश की पूजा करते हैं. 

28% हिंदू देवी लक्ष्मी को अपने करीब महसूस करते हैं. 

रिसर्च में पता चला कि भारत के पश्चिमी भाग में 46% हिंदू गणेश भगवान के प्रति खुद को करीब महसूस करते हैं. 

लेकिन पूर्वोत्तर में केवल 15% हिंदू ही ऐसा महसूस करते हैं.

वहीं पूर्वोत्तर में 46% हिंदू कृष्णा पर अपनी आस्था रखते हैं, जबकि दक्षिण में ये आंकड़ा केवल 14 प्रतिशत ही है.

देश के मध्य क्षेत्र में भगवान राम पर 27% लोग आस्था रखते हैं, उत्तर क्षेत्र में केवल 20% लोग ऐसा महसूस करते हैं.