Jun 10, 2024, 06:51 PM IST

मौत के बाद कितने घंटे जिंदा रहते हैं शरीर के अंग?

Puneet Jain

प्रकृति का नियम है कि जो भी इस दुनिया में आया है, एक दिन उसका अंत निश्चित है. 

इंसान की मृत्यु के बाद उसके शरीर को या तो दफना दिया जाता है या फिर जलाकर दह संस्कार कर दिया जाता है. 

लेकिन क्या आपको पता है कि इंसान की मौत के बाद भी उसके शरीर के अंग कई घंटों तक जिंदा रह सकते हैं. 

इतना ही नहीं कुछ अंग ऐसे भी हैं, जो इंसान की मौत के बाद भी कई सालों तक जिंदा रह सकते हैं. 

इंसान की मौत के बाद उसकी आंखें करीब 6 से 8 घंटों तक जिंदा रह सकती हैं. अपनी मौत के बाद कई लोग इन्हें कई बार दान भी कर देते हैं. 

वहीं इंसान की किडनी करीब 72 घंटे और लीवर 8 से 12 घंटें तक जीवित रह सकते हैं.

अगर हार्ट की बात करें तो, मौत के 4 से 6 घंटों तक मृतक का दिल किसी मरीज में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है. 

अब आप सोच रहे होंगे कि इंसान के शरीर का कौनसा अंग सालों तक जिंदा रह सकता है?

बता दें कि इंसान की हड्डियों और त्वचा को मौत के बाद भी करीब 5 साल तक जिंदा रखा जा सकता है.