Jun 17, 2023, 09:37 AM IST

पहले मुर्गी आई या अंडा? अब वैज्ञानिकों ने दे दिया इस सवाल का जवाब

DNA WEB DESK

पहले मुर्गी आई या अंडा ये सवाल लोगों के मन में यह सवाल खूब रहता है. इसे लोग सबसे ट्रिकी सवाल माना जाता है. 

एक नए अध्ययन से पता चलता है कि आधुनिक समय के सरीसृपों, पक्षियों और स्तनधारियों के शुरुआती पूर्वजों ने अंडे देने के बजाय जीवित बच्चों को जन्म दिया होगा.

यह निष्कर्ष 51 जीवाश्म प्रजातियों और 29 जीवित प्रजातियों के विश्लेषण पर आधारित है. 

इस रिसर्च में शामिल प्रजातियों को दो हिस्सों में बांटा गया था. ओविपेरस (अंडे देना) या विविपेरस (जीवित बच्चे को जन्म देना). 

शोधकर्ताओं का कहना है कि एमनियोट्स के उद्भव से पहले कशेरुकियों का एक समूह जो भ्रूण के विकास से गुजरता है, मछली जैसे पंखों से अंगों को विकसित करने वाले पहले टेट्रापोड में उभयचर थे.

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया है कि हजारों साल पहले मुर्गा या मुर्गी विकसित बच्चों को जन्म देते थे.

बदलते वक्त के साथ अब बच्चे को जन्म देने वाली मुर्गियां अंडा देने लगी. यही पहलू साबित करता है कि पहले अंडा नहीं, बल्कि मुर्गी आई.