Aug 16, 2024, 11:35 PM IST

ये हैं दुनिया के 5 जानलेवा जीव

Anamika Mishra

दुनिया भर में कई प्रजाति के जीव-जंतु होते हैं. 

कई जीव तो इतने खतरनाक होते हैं कि उनके काटने से व्यक्ति की मौत निश्चित होती है. 

ऐसे में आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे खतरनाक जीवों के बारे में बताते हैं. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल मच्छर के काटने से 7 लाख लोगों की मौत हो जाती है. 

मच्छर की ही तरह आकार में छोटी होने के बावजूद मक्खी एक बेहद खतरनाक जीव है.

मक्खियों की कई प्रजातियां बेहद जानलेवा होती हैं. अफ्रीकी स्लीपिंग सिकनेस प्रजाति की मक्खी को खून चूसने वाली मक्खी भी कहा जाता है. 

शांत दिखने वाली जेलीफिश के एक डंक से इंसान की जान चली जाती है. 

जानलेवा जीवों की इस लिस्ट में मगरमच्छ भी शामिल है. मगरमच्छ न केवल इंसानों बल्कि शार्क को भी अपना शिकार बना लेते हैं. 

दुनिया के सबसे जानलेवा जीवों में ब्लैक मांबा का नाम भी शामिल है. ये एक बेहद खतरनाक सांप होता है.