Jun 22, 2023, 02:34 PM IST

पाकिस्तान नहीं बल्कि इस छोटे देश में है सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी, नाम जान चौंक जाएंगे

Kuldeep Panwar

दुनिया के 57 देशों में मुस्लिम समुदाय की अलग पहचान है, जिनमें भारत भी शामिल है.

Times Prayer की अप्रैल, 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में 200.75 करोड़ मुस्लिम हैं.

दुनिया की आबादी का 23% हिस्सा मुस्लिम हैं, जिनमें 13% शिया है और 87% सुन्नी हैं.

दुनिया में सबसे ज्यादा 24 करोड़ मुस्लिम नागरिक छोटे से द्वीपीय देश इंडोनेशिया में रहते हैं.

चौंकाने वाली बात ये है कि दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी का 30% हिस्सा भारतीय उपमहाद्वीप में है. 

Pakistan Muslim Population के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जहां 23 करोड़ मुस्लिम आबादी है.

भारत भले ही मुस्लिम देश नहीं है, लेकिन यहां दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है.

भारत में करीब 21 करोड़ मुस्लिम हैं, जो लंबित पड़ी जनगणना-2021 के पूरा होने पर बढ़ सकते हैं.

चौथे नंबर पर 15 करोड़ मुस्लिम आबादी वाला बांग्लादेश भी भारतीय उपमहाद्वीप का ही हिस्सा है.

नाइजीरिया में 10 से 11 करोड़ मुस्लिम रहते हैं और वह दुनिया में 5वें नंबर पर आता है.

इस्लाम की शुरुआत का श्रेय लेने वाले सऊदी अरब में महज 3.15 करोड़ मुस्लिम ही रहते हैं.