Sep 10, 2024, 01:30 PM IST

समय बताने वाले O Clock में 'O' का क्या मतलब है

Anamika Mishra

पहले के जमाने में जब घड़ी नहीं होती थी तो लोग सूरज को देखकर समय का पता लगते थे. 

वहीं, रात के समय चांद और सितारे से समय का पता लगाया जाता था.

घड़ी के आविष्कार के बाद अंग्रेजी में समय बताने के लिए O Clock का इस्तेमाल किया जाता है.  

लेकिन क्या आपको पता है O Clock का मतलब क्या है?

चलिए हम आपको बताते हैं कि इसका मतलब क्या होता है.  

अंग्रेजी में O Clock का मतलब ऑफ द क्लॉक होता है. 

जब घड़ी का आविष्कार हुआ तब समय बताने के लिए 3 ऑफ द क्लॉक का इस्तेमाल करते थे. 

ऐसा इसलिए ताकि इस घड़ी के समय को धूप घड़ी के समय से अलग तरीके से बताया जा सके.

बाद में इस वाक्यांश को छोटा कर दिया गया जिसमें ऑफ द क्लॉक O बन गया.