Nov 23, 2023, 10:33 AM IST

जब उर्वशी के शाप से किन्नर बन गए थे अर्जुन

DNA WEB DESK

महाभारत के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन को किन्नर बनना पड़ा था.

कुंती ने इंद्र का आह्वान किया था, तब अर्जुन जन्मे थे. वह देवपुत्र माने जाते हैं.

अर्जुन एक बार अपने पिता इंद्र से मिलने स्वर्ग लोक गए.

जब पुरुषार्थी अर्जुन स्वर्ग पहुंचे तो स्वर्ग की अप्सरा उर्वशी उन पर मोहित हो गईं.

उन्होंने, अर्जुन को रुझाने की कोशिश की.

अर्जुन ने कहा कि आप कुरुवंश की आदिमाता हैं. मैं आपकी संतान हूं, आप मेरे कुल की मां हैं.

उर्वशी को यह अपमानजनक लगा. उन्होंने क्रोध में आकर अर्जुन को नपुंसक बनने शाप दे दिया.  

अर्जुन ने इंद्रदेव से कहा तो उर्वशी पसीज गईं. उन्होंने शाप को घटाकर 1 साल के लिए कर दिया. 

जब अर्जुन 13 वर्ष के अज्ञातवास काट रहे थे, तो उन्होंने 1 साल किन्नर बनकर बिताए. 

अर्जुन ने अपना नाम बृहन्नला रखा था, वे विराट नगर के महल में अपने दिन बिता रहे थे.