Aug 15, 2024, 08:37 PM IST

इस देश में नहीं कटवा सकतीं महिलाएं बाल 

Anamika Mishra

महिलाओं का फैशन से गहरा नाता है. हर औरत के लिए सजना-संवरा जिंदगी का एक हिस्सा होता है. 

लेकिन एक देश ऐसा है भी है जहां महिलाएं न ही फैशन कर सकती हैं और न ही अपनी मर्जी से हेयरस्‍टाइल बना सकती हैं. 

नॉर्थ कोरिया में महिलाओं के लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर बैन है. 

अगर यहां महिला या लड़की ये नियम तोड़ती है तो उसे कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है. 

वहां महिलाएं सिर्फ हल्‍के रंग के लिप कलर ही लगा सकती हैं. 

उत्‍तरी कोरिया में महिलाओं और लड़कियों के लिए 18 हेयरस्‍टाइल फिक्‍स हैं.

वो केवल यही हेयरस्‍टाइल कर सकतीं हैं और अपनी मर्जी से किसी भी स्टाइल में बाल नहीं कटवा सकती हैं. 

इन सभी नियमों के साथ ही महिलाएं बालों में अलग-अलग कलर का डाई नहीं कर सकती हैं. 

यहां तक कि नॉर्थ कोरिया में महिलाएं अपने बालों को खुला भी नहीं रख सकती हैं.