Apr 30, 2024, 12:24 PM IST

ये है दुनिया का सबसे नया देश, कुछ साल पहले ही हुआ आजाद

Aditya Prakash

दुनिया का सबसे नया देश दक्षिण सूडान है. यह एक अफ्रीकी देश है.

दक्षिण सूडान 9 जुलाई, 2011 को आजाद हुआ है. अपनी आजादी के लिए इसे सूडान की सरकार के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी. 

दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा है. इसका क्षेत्रफल 644,329 वर्ग किमी है और जनसंख्या करीब 1 करोड़ 52 लाख है.

आजादी के बाद और अपनी संप्रभू सरकार स्थापित करने के बाद दक्षिण सूडान को सबसे नए देश के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल गई थी.

दक्षिण सूडान अब संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक सदस्य राष्ट्र है. 

संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुताबिक दक्षिण सूडान दुनिया का 193वां और अफ्रीका का 54 वां देश है.

दक्षिण सूडान से पहले कोसोवो ने 2008 में सर्बिया से आजाद होने की घोषणा की थी.