Dec 10, 2023, 09:00 AM IST

ये हैं दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगहें, 1 सेकंड में खौलता हुआ पानी बन जाता है बर्फ

DNA WEB DESK

अंटार्कटिका दुनिया की सबसे ठंडी जगह है. साल 1983 में सोवियत संघ के वोस्तोक स्टेशन पर तापमान -128.6 डिग्री फोरनहाइट दर्ज किया गया था. 

अंटार्कटिका में ही डोम फूजी 2 जैसी जगहें हैं जहां का तापमान -120 डिग्री फोरनहाइट दर्ज किया गया है. 

नॉर्थ आइस ग्रीनलैंड में भी ठंड का कहर बरसता है. यहां का तापमान -66 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. 

रूस के साखा रिपब्लिक में ओम्याकॉन नाम की एक जगह आती है. यहां का तापमान -96.2 डिग्री फोरनहाइट तक गिर जाता है. 

रूस का ही एक शहर है वेरखोयांस्क जहां का तापमान -93.6 डिग्री तक पहुंच जाता है. यह साइबेरियाई शहर लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट भी है.

अमेरिका के अलास्का प्रांत का उत्तरी शहर बैरो सर्दी के मौसम में बर्फ से ढकी चादर में बदल जाता है. यहां का तापमान -56 डिग्री फोरनहाइट तक पहुंच जाता है.

कनाडा का येलोनाइफ शहर भी काफी ठंडा रहता है और यहां का न्यूनतम तापमान -40 डिग्री तक पहुंच जाता है.

अमेरिका के फेयरबैंक का तापमान भी -40 डिग्री तक पहुंच जाता है. भारी बर्फबारी के बाद पूरा शहर सफेद चादर से ढका दिखता है.

दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में रूस का डुंडिका शहर भी शामिल है. यहां का तापमान -40 डिग्री तक दर्ज किया गया है.