Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

Arjun Kapoor के इस पोस्ट के बाद फैलीं Malaika Arora से ब्रेकअप की खबरें, जानें क्या है सच्चाई

Arjun Kapoor के एक इंस्टग्राम पोस्ट के बाद Malaika Arora के साथ ब्रेकअप की अफवाहें फैल रही थीं. अब इन खबरों की सच्चाई सामने आई है.

Latest News
Arjun Kapoor के इस पोस्ट के बाद फैलीं Malaika Arora से ब्रेकअप की खबरें, जानें क्या है सच्चाई

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup Rumors: अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

TRENDING NOW

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अपने रिश्ते की सच्चाई को छुपा कर नहीं रखा बल्कि पूरी दुनिया के सामने खुलकर बयां किया. वैकेशन से लेकर सेलीब्रेशन तक दोनों हर अहम मौके पर एक साथ दिखाई देते हैं. हालांकि, हाल ही में इस कपल के ब्रेकअप की शॉकिंग अफवाहें फैल रही हैं. ये अफवाहें शुरू हुईं अर्जुन कपूर के एक पोस्ट के बाद जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वहीं, अब ब्रेकअप की खबरों पर इस कपल के एक करीबी ने सच्चाई बता दी है.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora ने पहनी इतनी महंगी स्वेटशर्ट, कीमत देख उड़े फैंस के होश, बोले- पैसा बर्बाद

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कुछ वैकेशन फोटोज शेयर की थीं. इन तस्वीरों में अर्जुन अकेले ही वैकेशन मनाते दिख रहे थे. वो इस सोलो ट्रिप पर जमकर इंजॉय करते नजर आए लेकिन अर्जुन के पोस्ट पर गर्लफ्रेंड का रिएक्शन नहीं दिखा. वहीं, दूसरी तरफ मलाइका भी अकेली ही एपी ढिल्लन के मुंबई में आयोजित एक ईवेंट पर पहुंची थीं. हर मौके पर साथ रहने वाले इस कपल को इस तरह अलग- अलग देखकर लोग हैरान रह गए. कई लोगों ने इन तस्वीरों की वजह से ब्रेकअप के कयास लगाने शुरू कर दिए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

ये भी पढ़ें- Malaika Arora ने सेक्सी डांस से Arjun Kapoor को किया इंप्रेस, बर्थडे पार्टी का ये इनसाइड वीडियो देखकर हैरान हैं फैंस

वहीं, अब इन अफवाहों पर दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने सच्चाई बताई है. इस करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ से कहा कि 'मलाइका और अर्जुन ब्रेकअप की रिपोर्ट्स पढ़कर हंस रहे हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की खबरों पर रिएक्शन कैसे देना है'. इस फ्रेंड ने बताया कि मलाइका और अर्जुन जानते हैं कि लोग बिना सोचे- समझे ही जज करने लग जाते हैं इसलिए वो इस तरह की अफवाहों पर रिएक्ट ना करना ही ठीक समझते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement