Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING

Chandrayaan 3 की लॉन्च पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने दी बधाई, Isro का बढ़ाया मनोबल

चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) मिशन लॉन्च पर गर्व महसूस करते हुए बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने इसरो(ISRO) को बधाई दी है. साथ ही एक्टर्स ने इसरो पर गर्व महसूस करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है.

Chandrayaan 3 की लॉन्च पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने दी बधाई, Isro का बढ़ाया मनोबल

Chandrayaan 3 Akshay Kumar Mahesh Babu

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

डीएनए हिंदी: The Indian Space Research Organisation आज चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. देश के चंद्रमा मिशन के हिस्से के तौर पर फैट बॉय  LVM3-M4 रॉकेट शुक्रवार को चंद्रयान-3 को ले जाएगा. चांद पर लैंडिंग की प्लानिंग अगस्त 2022 के आखिर में बनाई गई है. यहां पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के वैज्ञानिकों ने कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद अब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाने का लक्ष्य रखा है. इस सफलता के बाद भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इस दिन पर गर्व महसूस करते हुए बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है.

महेश बाबू को है इसरो पर गर्व

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने ट्विटर हैंडल पर चंद्रयान 3 की लॉन्च को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है- एक और महत्वपूर्ण मोमेंट्स लॉन्च को देखकर काफी थ्रिलड हूं. आज चंद्रयान 3 के लॉन्च के लिए इसरो की शानदार टीम को बधाई और शुभकामनाएं. आप सभी पर गर्व है.

अक्षय कुमार ने बढ़ाया इसरो का मनोबल

इसके साथ ही एक्टर अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर ट्वीट कर इसरो को चंद्रयान 3 के लिए बधाई दी है. एक्टर ने लिखा- और उठने का समय आ गया है. हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं Isro, Chandrayaan 3 के लिए. एक अरब दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- आर्यन खान की मदद करने वाले Ajaz Khan खुद जेल में खाते रहे 'चूहे वाली दाल', दो साल में हुई ऐसी हालत

फैंस ने चंद्रयान लॉन्च पर महसूस किया गर्व

वहीं, एक्टर के इस ट्वीट पर उनके फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सर ट्वीट की क्या जरूरत की पिक्चर तो आपको ही बनानी है. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- ये लोग बहुत बेहतरीन काम कर रहे हैं, हमें इनपर गर्व होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Suniel Shetty ने क्यों दी दामाद KL Rahul को चेतावनी? बेटी से कही ऐसी बात जानकर चौंक जाएंगे

अनुपम खेर ने दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी इसरो की टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 के लॉन्च के लिए शुभकामनाएं झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिंद.

देश के लोगों ने चंद्रयान लॉन्च के लिए की प्रार्थना

बता दें कि चंद्रयान लॉन्च का यह दूसरा प्रयास है, जिसको लेकर पूरा देश प्रार्थना कर रहा है. इसके साथ ही कई राज्यों में देश की सफलता के लिए हवन भी किए जा रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement